गोरखपुर सदर: सीएम योगी के खिलाफ मैदान में हैं चंद्रशेखर रावण, क्या हैं ग्राफ गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का!!
चंद्रशेखर ने किसान आंदोलन में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में दलित युवाओं के एक वर्ग में उन्हें आइकॉन के रूप में देखा जाता है। अंतरराष्ट्रीय मैगजीन टाइम ने भी फरवरी 2021 में भारत के 100 उभरते प्रभावी लोगों की लिस्ट में चंद्रशेखर रावण का नाम शामिल किया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार युवा नेता और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ किश्मत आजमा रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव और चंद्रशेखर रावण के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बात बनते-बनते रह गई। अच्छी खासी शोहरत हासिल कर चुके चंद्रशेखर हाथरस रेप पीड़िता के लिए आवाज उठाने वाले पहले व्यक्ति थे। चंद्रशेखर रावण के गोरखपुर से मैदान में उतरने के वजह से से जिले के चुनाव का रोमांच बढ़ गया है। सबसे बड़ी मुसीबत तो बसपा के लिए है और वो अपने वोट बैंक को सहेजने में जुट गई है। पेशे से वकील चंद्रशेखर युवा लड़कों की टोली क...