Russia Ukraine War : यूक्रेन से 160 भारतीयों को लेकर दिल्ली उतरी एक विशेष उड़ान, रूस में नेटफ्लिक्स ने बंद की सेवाएं

रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग को 11 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी सेना ने अब तक रूस के लिए गतिरोध की स्थिति बना रखी है। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे हमले नागरिकों की जान लेने के बावजूद यूक्रेनी सेना के हौसले नहीं डिगा पाए हैं। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने दावा किया है रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का तीसरा दौर सोमवार को होगा। चार मार्च को वार्ता के दूसरे दौर में नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से निकालने के लिए सुरक्षित गलियारा बनाने पर सहमति हुई थी हालांकि अब तक इसपर अमल नहीं हो सका है। वीजा और मास्टरकार्ड के बाद अमेरिकन एक्सप्रेस ने भी रूस और बेलारूस में अपने सभी संचालनों को निलंबित कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रविवार को कहा कि संघर्ष के दौरान खारकीव और सुमी जैसे क्षेत्रों में फंसे आम नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए यूक्रेन में लड़ाई को रोकना बेहद जरूरी है।
सीरियाई लोगों को कीव लेने में मदद करने के लिए यूक्रेन भेजा 
  अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने शहरी युद्ध में कुशल सीरियाई लोगों को कीव लेने में मदद करने के लिए यूक्रेन भेजा। डब्ल्यूएसजे ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लड़ाकों की पहचान की गई है, लेकिन कुछ पहले से ही रूस में यूक्रेन में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे हैं। 
160 भारतीयों को लेकर एक विशेष उड़ान दिल्ली
   उतरी यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध में फंसे 160 भारतीयों को लेकर एक विशेष उड़ान हंगरी के बुडापेस्ट से दिल्ली में उतरी। सभी भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत वापस लाया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स ने रूस में बंद की सेवा
नेटफ्लिक्स ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन के रूसी आक्रमण के जवाब में नेटफ्लिक्स रूस में अपनी सभी सेवाओं को निलंबित कर रहा है।एक प्रवक्ता ने बताया कि जमीन पर परिस्थितियों को देखते हुए, हमने रूस में अपनी सेवा को निलंबित करने का फैसला किया है। 
रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शनों में 4300 से अधिक हिरासत में 
रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है, राजधानी कीव में तो हर तरफ तबाही का मंजर है। वहीं रूस के खिलाफ उसके देश में लोग युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शनों में 4,300 से अधिक हिरासत में लिए गए।

Comments

Popular posts from this blog

Launched Vivo Y35 4G with Snapdragon 680 SoC, FlashCharge 44W support: price, specifications

Govt Launches: Mission Vatsalya Services

According to PM Modi, Chandigarh Airport would be renamed after Bhagat Singh.